बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

‎*भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने परिजनों को दिया भरोसा, 'अपराधियों की जल्द होगी होगी गिरफ्तारी'*‎ ‎*एनडीए सरकार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है: संजय सरावगी*

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस
Image Slider
Image Slider
Image Slider

‎दरभंगा, 16 मई। बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी आज स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।  ‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी ने परिजनों को भरोसा देते हुए कहा कि आप इस बात को मान लें कि आप अकेले नहीं हैं, पूरा तंत्र आपके साथ इस दुःख की घड़ी में खड़ा है।  

‎उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार जो सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चल रही है, वह अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की सरकार है।  किसी भी प्रकार के अपराधी को त्वरित रूप से खोज निकाला जाता है और उसे कठोरतम सजा दी जा रही है। जिसके कई उदाहरण राज्य व जिला के सामने है।  उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी अपराधी होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।  

‎मालूम हो कि विगत दिन शहर के हसन चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप हुई दुखद घटना में अपराधियों द्वारा चेन छीनने के दौरान उन्हें पकड़ने का साहस दिखाने वाले स्थानीय निवासी चाय दुकानदार श्रवण राम को गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। ‎शोकाकुल कुल परिजनों को ढांढस बंधाने शनिवार की सुबह पहुंचे नगर विधायक सरावगी ने उनके परिजनों एवं उपस्थित सभी शहरवासियों को आश्वस्त किया कि एनडीए सरकार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। इस जघन्य घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।  

‎प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने लोगों से कहा कि घटना के दिन से ही वे राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिला के एसएसपी एवं पुलिस प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाने को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं। ‎स्वर्गीय राम के परिजनों से मिलते वक्त प्रदेश अध्यक्ष के साथ शहर के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।